चेपॉक में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली धमाकेदार जीत के बाद भी एमएस धोनी ने अपने रिटायरमेंट प्लान से पर्दा नहीं उठाया। एम चिदंबरम में अगले साल लौटने के हर्षा भोगले के सवाल पर माही टाल-मटोल करते नजर आए और उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। हालांकि, धोनी के खास यार और उनके पुराने साथी ड्वेन ब्रावो ने कंफर्म किया है कि माही अगले साल भी येलो जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे।
अगले साल भी आईपीएल में दिखेंगे माही
गुजरात के खिलाफ पहले क्वालिफायर में मिली जीत के बाद स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए ब्रावो ने माही के अगले साल खेलने के सवाल पर कहा, " 100 प्रतिशत, खासतौर पर इम्पैक्ट प्लेयर रूल की वजह से। यह उनके करियर को लंबा करेगा। वह काफी नीचे बल्लेबाजी करते हैं। मुझे लगता है कि अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी काफी बड़ा अंतर पैदा कर रहे हैं। आपको एमएस की बैटिंग में ज्यादा जरूरत पड़ती नहीं है, लेकिन
रिटायरमेंट के सवाल पर क्या बोले माही?
एमएस धोनी ने गुजरात के खिलाफ मिली जीत के बाद रिटायरमेंट के सवाल पर स्पष्ट जवाब देने से बचते हुए नजर आए। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता। मेरे पास इस पर फैसला लेने के लिए 8 से 9 महीने का समय है। मैं अभी सिरदर्द क्यों लूं। मैं हमेशा सीएसके के लिए उपलब्ध रहूंगा, चाहूं खेलते हुए या फिर बाहर से।"
चेन्नई के गेंदबाजों ने किया कमाल
पहले क्वालिफायर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों का बोलबाला रहा। सीएसके द्वारा रखे गए 173 रन के लक्ष्य के जवाब में गुजरात टाटइंस की पूरी टीम 157 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की ओर से सर्वाधिक 42 रन शुभमन गिल ने बनाए। गेंदबाजी में सीएसके की तरफ से रवींद्र जडेजा और महेश तीक्षणा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए, जबकि आखिरी ओवरों में मथीशा पथिराना ने भी जमकर कहर बरपाया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: