अमेठी मुंशीगंज उल्टागढ़ा धाम मेले से चेन चोरी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है यह महिला जौनपुर की रहने वाली रिकीं गौतम है उसे शैलेन्द्र कुमार मिश्रा नाम के शख्स ने पकड़ा और मुंशीगंज थाने को सौंपा पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है पूछताछ में रिकीं गौतम ने बताया कि उसने अपनी सास निर्मला और ननद के साथ मिलकर मंदिर में दर्शन करने आई एक महिला की चेन काटी थी चोरी की चेन उसने अपनी सास निर्मला को दे दी थी जो मौके से भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गई पुलिस के मुताबिक यह महिला अपने परिवार के साथ चोरी के इरादे से मंदिर आई थी और भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया पुलिस अब फरार सास और ननद की तलाश कर रही है
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: