मंन्सूर नगर रोड पर बेसमेंट के बाद बहुमंजिला निर्माण जारी! क्या LDA को किसी बड़े हादसे का इंतजार
सआदतगंज थाना क्षेत्र की चौकी कश्मीरी मोहल्ला के अंतर्गत चल रहे निर्माण पर उठे सवाल जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी चर्चा में
पत्रकार विकास कुमार अब तक न्याय समाचार पत्र
लखनऊ। राजधानी में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रशासन चाहे जितने दावे करे लेकिन सआदतगंज थाना क्षेत्र की चौकी कश्मीरी मोहल्ला के अंतर्गत मंन्सूर नगर रोड पर रूप केमिकल फैक्ट्री के पास हो रहा कथित बहुमंजिला निर्माण इन दावों की हकीकत पर सवाल खड़े कर रहा है यहां बेसमेंट तैयार होने के बाद भी निर्माण कार्य लगातार जारी होने की बात सामने आ रही है ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के जिम्मेदार अधिकारी कहां हैं
बेसमेंट तैयार अब बहुमंजिला इमारत की तैयारी
स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण स्थल पर बेसमेंट का काम पूरा हो चुका है और अब बहुमंजिला भवन खड़ा करने की तैयारी चल रही है सवाल यह है कि क्या इस निर्माण का नक्शा LDA से स्वीकृत है क्या बेसमेंट और प्रस्तावित भवन के निर्माण की विधिवत अनुमति ली गई है यदि निर्माण नियमों के विपरीत हो रहा है तो संबंधित अधिकारियों ने अब तक मौके पर पहुंचकर कार्रवाई क्यों नहीं की
क्या LDA को किसी बड़े हादसे का इंतजार है
राजधानी में निर्माण स्थलों पर सुरक्षा संबंधी लापरवाही किसी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकती है। ऐसे में सआदतगंज की चौकी कश्मीरी मोहल्ला क्षेत्र में चल रहे इस निर्माण को लेकर सवाल उठना लाजिमी है। यदि भवन निर्माण में निर्धारित मानकों की अनदेखी हुई और भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो गया, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी?
क्या LDA के अधिकारी किसी अप्रिय घटना के बाद ही जागेंगे? क्या विभाग की कार्रवाई केवल हादसा होने के बाद ही शुरू होगी?
बिना जांच के कैसे आगे बढ़ रहा निर्माण?
स्थानीय लोगों की मांग है कि LDA की प्रवर्तन टीम तत्काल मौके पर पहुंचे और निर्माण से संबंधित स्वीकृत नक्शे, बेसमेंट की अनुमति, भवन की प्रस्तावित ऊंचाई तथा निर्माण की तकनीकी स्थिति की जांच करे। यदि निर्माण में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार तत्काल कार्रवाई की जाए
LDA प्रशासन से सीधे सवाल*
क्या मंन्सूर नगर रोड स्थित इस भवन का नक्शा LDA से स्वीकृत है
क्या बेसमेंट निर्माण की विधिवत अनुमति ली गई है
क्या प्रस्तावित बहुमंजिला भवन निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाया जा रहा है
क्या LDA के जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक मौके का निरीक्षण किया है
यदि निर्माण अवैध है तो अब तक सीलिंग या ध्वस्तीकरण जैसी कार्रवाई क्यों नहीं की गई
बड़ा सवाल हादसे के बाद चलेगा बुलडोजर या उससे पहले जागेगा LDA
राजधानी में नियमों की अनदेखी कर यदि निर्माण होते रहे और जिम्मेदार विभाग आंखें बंद किए बैठे रहे तो किसी दिन बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता किसी बड़े हादसे में जान जाने के बाद जांच कमेटियां बनाने से बेहतर है कि समय रहते कार्रवाई की जाए
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: