संविधान की रक्षा के लिए लखनऊ में कांग्रेस का बड़ा मार्च मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे नेतृत्व
भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू आराधना मिश्रा मोना ने कहा– वोट के अधिकार से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा
पत्रकार विकास कुमार अब तक न्याय समाचार पत्र
लखनऊ 26 नवंबर संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा को लेकर कांग्रेस ने संविधान दिवस के अवसर पर भाजपा सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन का आगाज किया। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में गुरुवार को आयोजित संविधान रक्षा मार्च’ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल हुए।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि संविधान बदलने में नाकाम रहने के बाद अब संविधान की मूल भावना और नागरिकों के वोट देने के अधिकार को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के वोट से सत्ता में आने वाली सरकार यदि जनता के वोट के अधिकार पर ही सवाल खड़े करे तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
आराधना मिश्रा ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के नेतृत्व में तैयार भारतीय संविधान को अंगीकार किया गया था। संविधान दिवस देश के लोकतांत्रिक मूल्यों समानता और नागरिक अधिकारों को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा समय में भाजपा सरकार के शासनकाल में संविधान की आत्मा पर प्रहार किया जा रहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दोपहर 12:40 बजे लखनऊ स्थित आंबेडकर महासभा पहुंचकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अस्थि कलश पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक आयोजित संविधान रक्षा’ मार्च में शामिल होंगे।
आराधना मिश्रा ‘मोना ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने हमेशा देश को नई दिशा देने का काम किया है। लखनऊ की सड़कों से कांग्रेस भाजपा सरकार को यह संदेश देना चाहती है कि देश की जनता अपने संविधान और वोट देने के अधिकार के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी।
कांग्रेस ने इस मार्च के जरिए संविधान लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा को लेकर अपनी लड़ाई तेज करने का ऐलान किया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: