औरास रहीमाबाद मार्ग चौड़ीकरण कार्य में ठेकेदार की लापरवाही से घट सकती कोई बड़ी घटना मुसलावा निमेचा मे उबड़ खाबड़ गिट्टी पड़ने से राहगीरों का निकलना हुआ मुश्किल!
देवेंद्र सिंह
ब्यूरो चीफ लखनऊ मण्डल!
उन्नाव : औरास - रहीमाबाद मार्ग को लेकर राहगीरों का कहना है की गिट्टी तो डलवा दी गई हैं मगर ठेकेदार द्वारा रोड रोलर नहीं चलवाया गया है जिससे उबड़ खाबड़ गड्ढों से निकलना दुस्वार हो गया हैं राहगीरों ने बताया की औरास छेत्र के बनारसी मेले मे लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले मे दूर दराज से श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने आते हैं जिनको इस मार्ग पर चलना दुभर हो गया हैं!
उनका कहना हैं की उड़ती धुल गर्दा से हादसे का खतरा बना रहता हैं राहगीरों ने सम्बंधित अधकारियों से जल्द रोड रोलर से उबड़ खाबड़ रोड को सही कराने की मांग की हैं
अब देखना यह होगा की कब तक सम्बंधित अधकारी इस मामले को संज्ञान मे लेकर कार्य करवाते हैं यां फिर इसी तरह राहगीरों को मुश्किक्लो का सामना झेलना पड़ता हैं!
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: