राजेश कुमार सिद्धार्थ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व को भेंट किया गुलदस्ता, बाबा साहब की अस्थि कलश और संविधान के महत्व से कराया अवगत

डॉ. अंबेडकर महासभा में राजेश कुमार सिद्धार्थ ने साथियों सहित की मुलाकात, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन संघर्ष, अस्थि कलश और संवैधानिक विचारधारा पर दी विस्तृत जानकारी

सीतापुर/लखनऊ। 152 विधानसभा सिधौली, जनपद सीतापुर के किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ के नेतृत्व में उनके साथियों ने डॉ. अंबेडकर महासभा में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश प्रभारी माननीय राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष माननीय आराधना मिश्रा मोना सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की।

इस अवसर पर राजेश कुमार सिद्धार्थ ने अपने साथियों के साथ सभी सम्मानित नेताओं को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की अस्थि कलश, भारतीय संविधान तथा बाबा साहब के जीवन संघर्ष, सामाजिक परिवर्तन, शिक्षा, समानता, स्वतंत्रता और न्याय के सिद्धांतों के विषय में व्यापक जानकारी दी।

राजेश कुमार सिद्धार्थ ने बाबा साहब के ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारतीय संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और न्याय के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है। बाबा साहब का विचार था कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। आज देश में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन केवल एक व्यक्ति का संघर्ष नहीं, बल्कि करोड़ों वंचित, शोषित और पिछड़े लोगों के अधिकारों एवं सम्मान की ऐतिहासिक लड़ाई है। उनके विचार आज भी भारतीय लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं।

इस दौरान राजेश कुमार सिद्धार्थ के साथ मौजूद साथियों ने भी बाबा साहब के विचारों और संविधान की मूल भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

विशेष संदेश: बाबा साहब के विचारों को केवल याद करना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनके बनाए संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक समानता और भाईचारे को अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

राजेश कुमार सिद्धार्थ किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष 152 विधानसभा सिधौली, जनपद सीतापुर, उत्तर प्रदेश

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।