महनौरा में मिट्टी खनन को लेकर उठे सवाल, बिना सीमांकन कैसे शुरू हुआ खनन? तहसील प्रशासन की भूमिका पर सवाल!


देवेंद्र सिंह 
ब्यूरो चीफ लखनऊ मण्डल!

उन्नाव : तहसील हसनगंज के सोहरामऊ क्षेत्र अंतर्गत महनौरा गांव में मिट्टी खनन को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि संबंधित स्थल पर मिट्टी खनन के लिए अनुमति ली गई है, लेकिन मौके पर सीमांकन कराए जाने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
इस संबंध में लेखपाल द्वारा बताया गया कि अभी तक कोई सीमांकन नहीं किया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब तहसील प्रशासन की टीम द्वारा मौके पर जमीन का सीमांकन ही नहीं किया गया, तो खनन कार्य किस आधार पर किया जा रहा है?यदि अनुमति दी गई है तो क्या खनन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर स्वीकृत गाटा संख्या, भूमि की चौहद्दी और खनन की निर्धारित सीमा का सत्यापन किया है? आखिर बिना सीमांकन के खनन की अनुमति के दायरे को कैसे सुनिश्चित किया जा सकता है!
अब जरूरत है कि जिलाधिकारी उन्नाव और खनन अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर मौके पर संयुक्त टीम भेजें और पूरे प्रकरण की छ हुआ, तो महनौरा में खनन कार्य किस आधार पर किया जा रहा है?

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।