नाका में बिल्डर मुस्तफा पर गुंडागर्दी का गंभीर आरोप!
पत्रकार विकास कुमार अब तक न्याय समाचार पत्र
साथियों संग इंद्रजीत सिंह के घर पर हमला, पत्थरबाजी और मारपीट से मचा हड़कंप
लखनऊ। नाका थाना क्षेत्र में बिल्डर मुस्तफा और उसके साथियों पर इंद्रजीत सिंह के घर पर हमला करने, पत्थरबाजी और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं।
पीड़ित इंद्रजीत सिंह का आरोप है कि इस पूरे मामले में उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। उनका दावा है कि पूर्व में भी उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
अब पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाकर न्याय और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, नाका पुलिस पर भी मुस्तफा को कथित संरक्षण देने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
बड़ा सवाल: पूर्व शिकायत के बावजूद दोबारा ऐसी घटना कैसे हुई?
*क्या पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया? अब देखना होगा कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शिकायत का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई कब तक सुनिश्चित करते हैं?
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: