पत्रकार विकास कुमार अब तक न्याय समाचार पत्र
काकोरी ब्लॉक में कई मांगों को लेकर किसान नेता मनीष यादव कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे
लखनऊ। काकोरी ब्लॉक परिसर में किसान नेता मनीष यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए।
धरने के दौरान मनीष यादव ने ब्लॉक के कई भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। गांव में स्वास्थ्य सुविधा,
देखरेख, साफ-सफाई समेत कई मुद्दों को लेकर उन्होंने धरना दिया।
किसान नेता ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, धरना जारी रहेगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: