25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके पक्ष की तहरीर पर जांच शुरू!
देवेंद्र सिंह
ब्यूरो चीफ लखनऊ मण्डल!
उन्नाव : पुरवा!भूपतिपुर गांव में बुधवार दोपहर 25 वर्षीय विवाहिता अंशू की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि घटना के समय पति अंकित छत पर अपनी पांच माह की बेटी को खिला रहा था। थोड़ी देर बाद जब वह नीचे कमरे में पहुंचा तो पत्नी को देखकर दंग रह गया। पति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पति अंकित ने बताया कि असोहा क्षेत्र के बरेला गांव निवासी अंशू से उसकी शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी। पुरवा कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: