सीतापुर दिनांक 26 नवम्बर 2026 (सू0वि0) जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार ने आज लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस, नैमिषारण्य पहुंचकर क्षेत्र में कराए जा रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों तथा पर्यटन से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने एक-एक कर विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्यों की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता एवं निर्धारित समयसीमा के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि नैमिषारण्य में चल रहे सभी विकास एवं निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए तथा कार्यों को निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं को पूर्ण करने के उपरांत नियमानुसार हैंडओवर की प्रक्रिया सुनिश्चित करते हुए उनका सुचारु संचालन भी प्रारंभ कराया जाए, जिससे इन परियोजनाओं का लाभ आमजन, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को मिल सके।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नैमिषारण्य में संचालित पटरी दुकानों की व्यवस्था को लेकर भी विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पटरी दुकानों को सुव्यवस्थित ढंग से व्यवस्थित किया जाए, जिससे दुकानदारों को अपने व्यवसाय के संचालन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के आवागमन में भी कोई बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दुकानदारों की सुविधाओं एवं उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
बैठक में उप जिलाधिकारी मिश्रित दीपक गुप्ता, पर्यटन अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।