कांग्रेस ने बाबा साहब को संसद में जाने से रोकाA मनोज कुमार पाण्डेय

समाजवादी पार्टी ने दलित महापुरुषों के नाम से जिलों के नाम भी बदले और महापुरुषों की

अब तक न्याय /धर्मेंद्र कुमार

         रायबरेली, ऊंचाहार   उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति के कैबिनेट मंत्री और ऊंचाहार विधायक श्री मनोज कुमार पांडेय ने आज नई बस्ती ऊंचाहार, मियापुर मज़रे सराय तुलाराम, अंबेडकर मज़रे एवं बसिया की बाग मज़रे पट्टी रहस कैथवल, कंदरावां, धौरहरा, पूरे बरजोर सिंह व पूरे वीर मज़रे कल्याणपुर सुरजई एवं सिंघापुर भटौली सहित एक दर्जन से अधिक स्थानों पर प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की 9 मूर्तियों एवं अंबेडकर पार्कों के सौंदरीकरण एवं अन्य जन सुविधाओं को प्रदान किए जाने की योजनाओं का शिलान्यास करते हुए ऊंचाहार के सरायतुलाराम  में आयोजित अंबेडकर जयंती को संबोधित करते हुए कहा कि "आज संविधान को याद करने वाले और बाबा साहब का नाम लेने वाले लोग अपने अतीत और इतिहास के पन्ने को खोलकर देखें, यह देश कैसे भूल सकता है कि संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर भारत के प्रधानमंत्री न बन सकें इसका षड्यंत्र किसने किया ।"

श्री पांडेय ने कहा कि " जब बाबा साहब भीमराव अंबेडकर संसद में चुनाव के माध्यम से जाना चाहते थे तो पूरे देश की कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के नेतृत्वकर्ताओं ने बाबा साहब के विरुद्ध खंडन करके और साजिश करके उन्हें चुनाव में जाने से बलपूर्वक रोका और उन्हें निर्वाचित नहीं होने दिया ।" श्री पांडेय ने कहा कि आज तो ऐसा लगता है कि 900 चूहा खाकर बिल्ली हज को चली है । जिन लोगों ने बसपा की सुप्रीमो बहन मायावती जी के साथ स्टेट गेस्ट हाउस में उनकी जान लेने का प्रयास किया, जिन लोगों ने कन्नौज के मेडिकल कॉलेज का नाम बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नाम से बदलने का काम किया, जिन्होंने संत रविदास जिले के नामकरण सहित एक दर्जन से अधिक जिलों का नाम बदला हो, जिनकी सरकार में 200 से अधिक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों को संरक्षण देकर तोड़ा गया हो, वो लोग आज देश के सामने बेनकाब हो चुके हैं । श्री पांडेय ने कहा, क्षमता और समरसता के नाम पर राजनीति करने वाले लोगों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बनाए गए संविधान की खिल्ली उड़ाई । उससे लोगों को वंचित किया और उनके अधिकारों का हनन किया।

इस अवसर पर दीनशाह गौरा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री गौतम जी, ब्लाक प्रमुख रोहनिया राकेश पासी, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष उदयभान गौतम, प्रधान अशोक गौतम, प्रधान सुरेन्द्र पासी, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिलीप जयंत, रामप्रसाद पासी, श्रीराम गोपाल रावत, हरिराम गौतम, प्रधान शियाराम गौतम, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार पासी सहित हजारों की संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।