अब तक न्याय /धर्मेंद्र कुमार
रायबरेली समाजवादी अधिवक्ता सभा के तत्वाधान दीवानी परिसर रायबरेली में ‘संविधान दिवस’ विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि देश की वर्तमान सरकार भारतीय संविधान से खिलवाड़ कर रही है। वोट की राजनीति व राजनैतिक स्वार्थ के चलते सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरूप्रयोग कर रही है। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव ने कहा कि एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समाचार-पत्रों में अपना लेख प्रकाशित कराके देश के युवाओं को संविधान का पाठ पढ़ाने का कार्य करते हैं। वहीं, दूसरी ओर संविधान में प्रदत्त अधिकारों के दायरे में जब नवयुवक दिल्ली के जंतर-मंतर मंे आन्दोलन करते हैं तो गृहमंत्री अमित शाह के इशारे पर नवयुवकों पर क्रूरता के साथ बेरहमी से लाठी चार्ज कर पुलिस उनके साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार करती है। आज देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं में भाजपा के एजेन्ट नियुक्त कर दिये गये हैं। गोष्ठी को अखिलेश माही, श्रीमती मीना कुमारी, प्रो0 राजेश यादव, कमल कुमार सिंह, राहुल निर्मल बागी, अनिल कुमार यादव, हेमन्त कुशवाहा, संदीप यादव, मो0 एजाज, सुरेन्द्र सिंह, नितिन कुमार निर्मल, अनुज बरवारी, राजकुमार, सुरेन्द्र उर्फ जितेन्द्र यादव, समर बहादुर यादव, देवनरायन पाल, अमर बहादुर यादव, प्रदीप कुमार, अरविन्द यादव आदि अधिवक्ताओं ने सम्बोधित करते हुए अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: