भाजपा नेत्री जिला कार्य समिति बहराइच द्वारा बलहा में हर्षोल्लास से मनाया गया संविधान दिवस!

रिपोर्ट क्रांति मिश्र /अब तक न्याय बहराइच!

आज दिनांक 26-11-2026 को 282 विधानसभा बलहा के मिहींपुरवा मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपिया की अनुसूचित जाति बाहुल्य बस्ती में श्रीमती शांति रावत जी, जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा बहराइच द्वारा संविधान दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

इस अवसर पर भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को भारतीय संविधान में निहित मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा संविधान के मूल आदर्शों, समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व के महत्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

इस अवसर पर सभी से संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने तथा एक सशक्त, समरस एवं लोकतांत्रिक भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।