101 बेटियों की शादी का संकल्प अब साकार होता दिखाई दे रहा है… राकेश पांडे
गोरखपुर। सामाजिक सरोकार और जनसेवा के क्षेत्र में कार्यरत नई दिशा फाउंडेशन द्वारा आगामी 29 नवंबर को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज मैदान में 101 कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।
नई दिशा फाउंडेशन के पदाधिकारि नीलम अग्रवाल ने बताया कि सामूहिक विवाह का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह संपन्न कराना है। सभी नवविवाहित जोड़ों के लिए विवाह की आवश्यक व्यवस्थाएं संस्था की ओर से की जाएंगी। प्रत्येक जोड़े को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक घरेलू उपयोग की सामग्री एवं उपहार भी प्रदान किए जाएंगे।
आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच योग्य आचार्यों द्वारा सभी वैवाहिक रस्में विधि-विधान से संपन्न कराई जाएंगी। सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल, भोजन तथा अन्य सुविधाओं की भी व्यापक व्यवस्था की जा रही है ताकि सभी अतिथियों और परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
संस्था का कहना है कि यह आयोजन केवल विवाह समारोह नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, बेटी सम्मान और मानवीय सहयोग का संदेश देने वाला एक प्रेरणादायी अभियान है। समाज के सक्षम लोगों से भी इस पुण्य कार्य में सहयोग और सहभागिता की अपील की गई है।
नई दिशा फाउंडेशन के इस भव्य सामूहिक विवाह समारोह को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। उम्मीद की जा रही है कि 29 नवंबर को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज मैदान सामाजिक एकता, सेवा और मानवीय मूल्यों का साक्षी बनेगा तथा 101 कन्याओं के जीवन की नई शुरुआत का ऐतिहासिक अवसर बनेगा। किसी बेटी के जीवन में खुश
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: