*शहर सीट पर सपा में टिकट की जंग, संजय गुप्ता के बाद जयेश प्रसाद की अखिलेश से मुलाकात की चर्चा*

-----मुलाकातों ने बढ़ाया सियासी पारा, शहर सीट पर टिकट के दावेदारों की लंबी कतार

---- तनवीर खां की सीट पर दावेदारी का घमासान, संजय गुप्ता से लेकर जयेश प्रसाद तक चुनावी दौड़ में
ब्यूरो चीफ वी डी अवस्थी
शाहजहाँपुर। 2027 विधानसभा चुनाव की आहट के साथ शहर सीट पर समाजवादी पार्टी की सियासत गरमाने लगी है। टिकट की दावेदारी को लेकर कई चेहरे सक्रिय हैं। कोई अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुटा है तो किसी की बड़े नेताओं से मुलाकात चर्चा का विषय बन रही है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकातों की वायरल तस्वीरों ने शहर की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। संजय गुप्ता पाइप वाले पहले ही शहर विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी को लेकर चर्चा में हैं। अखिलेश यादव के साथ उनकी मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद सियासी गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हुआ था। अब जयेश प्रसाद की अखिलेश यादव के साथ मुलाकात की तस्वीर वायरल होने से चर्चाओं को और हवा मिल गई है।  ऐसे में एक ही सीट पर कई दावेदारों की सक्रियता ने पार्टी के भीतर टिकट को लेकर दिलचस्प मुकाबले के संकेत दे दिए हैं। दावेदारों की सक्रियता अपने चरम पर है, लेकिन टिकट की मुहर किसके नाम लगेगी, यह अभी भविष्य के गर्भ में है। शहर सीट पर सपा का अगला चेहरा कौन होगा, इस सवाल ने फिलहाल राजनीतिक चर्चाओं को गर्म कर रखा है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।