छेड़छाड़ पर पुलिस का शिकंजा, बाजारों और चौराहों पर एंटी रोमियो टीमों की चेकिंग**
ब्यूरो चीफ वी डी अवस्थी
शाहजहांपुर। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत गुरुवार को जिले के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्धों से पूछताछ कर महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के प्रति सतर्कता बरती गई।

इस दौरान छात्राओं और महिलाओं को छेड़छाड़, उत्पीड़न व साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने 1090, 181, 112, 1098 और 1076 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी परेशानी पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। अभियान एसपी के निर्देशन में चलाया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।