कार्तिक पूर्णिमा पर बाबा नीम करौली मंदिर निर्माण का हुआ भूमि पूजन
ग्राम कमालपुर में डॉ. विकास दीप अवस्थी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया नींव पूजन, मंदिर कमेटी के सदस्य रहे उपस्थित ब्यूरो चीफ वी डी अवस्थी
शाहजहांपुर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम कमालपुर में बाबा नीम करौली महाराज के भव्य मंदिर निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था के जिला प्रभारी डॉ. विकास दीप अवस्थी द्वारा विधि-विधान एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ मंदिर निर्माण हेतु नींव पूजन किया गया।
पूजन कार्यक्रम में बाबा नीम करौली महाराज के प्रति श्रद्धा और भक्ति का भाव देखने को मिला। इस शुभ अवसर पर मंदिर कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मंदिर निर्माण कार्य के सफलतापूर्वक संपन्न होने की कामना की।
डॉ. विकास दीप अवस्थी ने कहा कि बाबा नीम करौली महाराज के मंदिर का निर्माण क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक प्रेरणा का केंद्र बनेगा। मंदिर निर्माण केवल एक धार्मिक स्थल की स्थापना नहीं, बल्कि समाज में श्रद्धा, सेवा, सद्भाव और सकारात्मक विचारों को बढ़ावा देने का एक प्रयास है।
कार्तिक पूर्णिमा के पावन दिन संपन्न हुए इस नींव पूजन के साथ ही ग्राम कमालपुर में मंदिर निर्माण की प्रक्रिया का शुभारंभ हुआ। उपस्थित सभी सदस्यों ने इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्य में अपना सहयोग देने का संकल्प लिया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: