पार्षद ने अवैध बस स्टैंड के खिलाफ खोला मोर्चा..
ब्यूरो चीफ वी डी अवस्थी
शाहजहांपुर महानगर में बरेली मोड़ पर चल रहे अवैध बस स्टैंड और आवास विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़ के मुख्य द्वार पर निजी बसों को हटवाने लिए पार्षद सिद्धार्थ शुक्ला समेत कालोनी वासियों ने अजीजगंज चौकी प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपा है।
पार्षद सिद्धार्थ शुक्ला ने अवैध रूप से बरेली मोड़ पर संचालित किया जा रहे निजी बस स्टैंड पर आए दिन हो रहे बावल और झगड़ों के साथ-साथ यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से अवैध बस स्टैंड को बंद करवाने और यात्रियों की सुरक्षा सुरक्षित करने के साथ ही अवैध बसों के संचालन के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। वहीं पुलिस ने दिए गए शिकायती पत्र पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: