तिलक समारोह से घर लौट रहा युवक अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल, ईलाज के दौरान हुईं मौत!

देवेंद्र सिंह 
ब्यूरो चीफ लखनऊ मण्डल!


उन्नाव : बीघापुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तिलक समारोह से वापस लौट रहे एक युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान गोडवा भीम्मा गांव के रहने वाले शुभम के रूप में हुई है। वह बुधवार को गांव में ही एक तिलक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात करीब 11 बजे घर लौटते वक्त कूल्हा रेलवे क्रॉसिंग के पास यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि शुभम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि शुभम चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था और मजदूरी कर परिवार का हाथ बंटाता था। उसके जाने से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।