उन्नाव : में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए परियर घाट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर


कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर परियर गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए, पुलिस अलर्ट!

 

देवेंद्र सिंह 

ब्यूरो चीफ लखनऊ मण्डल!

उन्नाव : में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए परियर घाट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। मंगलवार को सहायक पुलिस अधीक्षक और सफीपुर के क्षेत्राधिकारी दीपक यादव ने घाट के मेले और स्नान स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात, वाहनों की आवाजाही और पार्किंग व्यवस्था देखी। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर निगरानी रखने और श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान बनाए रखने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने पुलिस बल से किसी भी आपात स्थिति के लिए सतर्क और तैयार रहने को कहा। उन्होंने सफीपुर के प्रभारी निरीक्षक को पर्व के दौरान लगातार इलाके में घूमकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।