उन्नाव : में क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने समाजवादी नेता वीरेन्द्र शुक्ला से मुलाकात की। इस दौरान जिले


क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सपा नेता वीरेंद्र शुक्ला से किया मुलाकात क्रिकेट के विकास और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने पर हुई चर्चा!

 

देवेंद्र सिंह 

ब्यूरो चीफ लखनऊ मण्डल!

उन्नाव : में क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने समाजवादी नेता वीरेन्द्र शुक्ला से मुलाकात की। इस दौरान जिले में क्रिकेट के विकास, खेल सुविधाओं और स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।

मुलाकात में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के नवनिर्वाचित डायरेक्टर संजय तिवारी और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की मीडिया कमेटी के कन्वीनर एवं क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी के सदस्य अहमद अली तालिब शामिल हुए। उन्होंने जिले में क्रिकेट की स्थिति और विकास से जुड़े पहलुओं पर विचार साझा किए। चर्चा में स्थानीय खिलाड़ियों को उचित मंच देने, उनकी प्रतिभा पहचानने और क्रिकेट की बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने पर जोर रहा

वीरेन्द्र शुक्ला ने दोनों पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उन्नाव के युवाओं में प्रतिभा है, लेकिन उन्हें अपनी क्षमता दिखाने के लिए मंच, संसाधन और अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन खिलाड़ियों के लिए उपयोगी हो सकता है। शुक्ला ने उम्मीद जताई कि एसोसिएशन के सहयोग से उन्नाव के खिलाड़ियों को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने जिले में क्रिकेट को बढ़ावा देने के प्रयासों की भी उम्मीद जताई।

इस दौरान ईशांत तिवारी, अविरल शुक्ला, शंकर झा, अभिषेक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।