बाइक से बहन को लेने जा रहे युवक की दूसरी बाइक से हुई जोरदार टक्कर गर्भीर रूप से घायल, ईलाज के दौरान हुईं मौत!
रामरूप दुबे
ब्यूरो चीफ उन्नाव!
उन्नाव : बहन को लेने के लिए नवाबगंज जा रहे बाइक सवार युवक को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने लखनऊ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार को उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान दिलीप (20) पुत्र दयाशंकर निवासी सरौती थाना सोहरामऊ के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, 11 नवंबर को दिलीप बाइक से अपनी बहन को लेने के लिए नवाबगंज जा रहा था। इसी दौरान आशा खेड़ा के पास दूसरी बाइक ने उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ में कई दिनों से उसका इलाज चल रहा था। परिजन उसके स्वस्थ होने की उम्मीद लगाए हुए थे, लेकिन मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों ने बताया कि दिलीप दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। परिवार में सबसे छोटा होने के कारण वह सभी का लाडला था। जिस दिन हादसा हुआ, उस दिन वह अपनी बहन को लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। बहन को लेने निकले भाई की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: