​उन्नाव : जनप्रिय सदर विधायक श्री पंकज गुप्ता जी के पूज्य पिता स्व. श्री कन्हैयालाल गुप्ता (लोली बाबू जी) की पावन स्मृति में आयोजित होने जा रही भव्य एवं दिव्य श्रीमद्भागवत कथा की


भव्य श्रीमद्भागवत कथा के सफल आयोजन को लेकर सजी दिग्गजों की महफिल!

सदर विधायक पंकज गुप्ता व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में पत्रकारों संग हुई विशेष प्रेस वार्ता!

रामरूप दुबे 

ब्यूरो चीफ उन्नाव!

उन्नाव :  जनप्रिय सदर विधायक श्री पंकज गुप्ता जी के पूज्य पिता स्व. श्री कन्हैयालाल गुप्ता (लोली बाबू जी) की पावन स्मृति में आयोजित होने जा रही भव्य एवं दिव्य श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियों को लेकर आज जनपद के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के साथ एक विशेष प्रेस वार्ता एवं वरिष्ठ जनों की समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।

​इस गरिमामयी कार्यक्रम में उन्नाव की राजनीति और सहकारिता जगत के दो प्रमुख स्तंभ—उन्नाव सदर विधायक शपंकज गुप्ता और उन्नाव जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह ने अपनी विशेष एवं प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में जिले के तमाम वरिष्ठ जनों, प्रबुद्ध नागरिकों व पत्रकार बंधुओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की, ताकि इस पावन आयोजन का संदेश मीडिया के माध्यम से जन-जन और दूर-दूर तक पहुंच सके। ​पत्रकारों को संबोधित करते हुए सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि पूज्य पिताजी के आदर्शों और संस्कारों को समाज में जीवंत रखने के उद्देश्य से इस आध्यात्मिक महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने मीडिया साथियों से आग्रह किया कि वे इस पावन कथा की जानकारी हर घर तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक धर्मप्रेमी सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ अर्जित कर सकें। ​वहीं, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह ने इस पुनीत पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का कार्य करते हैं। उन्होंने पत्रकार बंधुओं व वरिष्ठ जनों के सहयोग की प्रशंसा करते हुए विश्वास जताया कि यह श्रीमद्भागवत कथा ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगी।

​प्रेस वार्ता व बैठक के अंत में उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों और पत्रकारों के साथ कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने पर चर्चा की गई और आयोजन को भव्य बनाने का संकल्प लिया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।