उन्नाव : जिले के बांगरमऊ में हरदोई-उन्नाव मार्ग पर ब्लाक चौराहे के निकट तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची
उन्नाव : जिले के बांगरमऊ में हरदोई-उन्नाव मार्ग पर ब्लाक चौराहे के निकट तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची
उन्नाव : के अजगैन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। जिओ
सड़क हादसे में बाइक सवार राजमिस्त्री की किसी अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम!
देवेंद्र सिंह
ब्यूरो चीफ लखनऊ मण्डल!
उन्नाव : के अजगैन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई।
जिओ पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात भारी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान आलोक (33) पुत्र रामसेवक के रूप में हुई है। वह मूलरूप से जौनपुर के रहने वाले थे। राजमिस्त्री का काम करने के लिए कानपुर में किराए के कमरे में रहते थे। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह निर्माण कार्य से जुड़ा काम देखने के लिए उन्नाव जा रहे थे। इसी दौरान अजगैन क्षेत्र में हादसा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भारी वाहन की टक्कर लगने से आलोक बाइक समेत सड़क पर गिर गए। उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
आलोक की मौत की सूचना मिलने के बाद जौनपुर में रह रहे परिवार के लोग उन्नाव आने की तैयारी में जुट गए। वह राजमिस्त्री का काम करके परिवार का खर्च चलाते थे।
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
उन्नाव : जिले के बांगरमऊ में हरदोई-उन्नाव मार्ग पर ब्लाक चौराहे के निकट तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची
लखनऊ : में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डीएवी कॉलेज मैदान पहुंचे। यहां गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर आयोजित समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने माथे
लखनऊ : में गुरु पर्व के अवसर पर मंगलवार को अस्पतालों की OPD सेवाएं प्रभावित हुई। सरकारी अस्पतालों में दोपहर 12 बजे तक ही मरीजों को देखा गया। वहीं,
Leave a Comment: