डीएवी कालेज मैदान में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ!
देवेंद्र सिंह
ब्यूरो चीफ लखनऊ मण्डल!
लखनऊ : में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डीएवी कॉलेज मैदान पहुंचे। यहां गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर आयोजित समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने माथे पर साफा बांधा। इसके बाद संगत के बीच बैठकर कीर्तन सुना और गुरु नानक देव जी को नमन किया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और मंत्री बलदेव सिंह औलख भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहाकि गुरु नानक देव जी ने मानवता को अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने अधर्म पर धर्म की विजय और समानता का मार्ग दिखाया। गुरु नानक देव जी का एक ओंकार का संदेश बताता है कि ईश्वर एक है और सभी मनुष्य समान हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: