2027 के विधानसभा चुनाव से पहले महिला वोटरों को साधने के लिए, बड़ा दांव,20-20 हजार महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की योजना!
देवेंद्र सिंह
ब्यूरो चीफ लखनऊ मण्डल!
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा महिला वोटरों को साधने के लिए बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार 20-20 हजार रुपए सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर करने की योजना बना रही है। इसके लिए विधानमंडल के आगामी शीतकालीन सत्र में 40 हजार करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया जा सकता है। राजनीतिक जानकारों का अनुमान है कि चुनाव आयोग 10 जनवरी तक यूपी विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी कर सकता है। ऐसे में आचार संहिता लागू होने से पहले सरकार दिसंबर महीने में ही 10-10 हजार रुपए की दो किस्तों में यह राशि महिलाओं के खातों में भेज सकती है। हालांकि, यह पैसा किस योजना के तहत दिया जाएगा, इसका नाम अभी तय नहीं हुआ है।
योजना के प्रारूप पर अंतिम निर्णय लेने के लिए जल्द ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की एक अहम बैठक होने जा रही है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहमति लेकर योजना को लागू किया जाएगा। बीपीएल परिवार- यूपी में करीब 3.64 करोड़ गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन यापन करने वाले परिवार हैं। विचार किया जा रहा है कि इनमें से हर परिवार की एक महिला मुखिया को दो किस्तों में 20 हजार रुपए दिए जाएं। वहां मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 1.56 करोड़ महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपए भेजे गए थे। इस पर करीब 15,600 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। यूपी में महिला मतदाताओं की संख्या निर्णायक भूमिका में है। इसी ताकत को देखते हुए भाजपा 26 से 28 नवंबर तक पूरे प्रदेश में महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने और उन्हें पार्टी से कनेक्ट करने के लिए विशेष अभियान चलाने जा रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: