उन्नाव : जिले के बांगरमऊ में हरदोई-उन्नाव मार्ग पर ब्लाक चौराहे के निकट तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची


तेज रफ्तार बाईक की टक्कर से 7 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित किया !

 

देवेंद्र सिंह 

ब्यूरो चीफ लखनऊ मण्डल!

उन्नाव : जिले के बांगरमऊ में हरदोई-उन्नाव मार्ग पर ब्लाक चौराहे के निकट तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची

 गंभीर घायल हो गई। उसे बांगरमऊ सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इकलौती बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बाइक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की।

नगर के मोहल्ला चौघड़ा निवासी नंदन गुप्ता की पत्नी लक्ष्मी रविवार देर शाम दांत का इलाज कराने डॉक्टर के पास गई थीं। उनके साथ सात वर्षीय बेटी खुशी और परिचित महिला रीता भी थीं। डॉक्टर को दिखाने के बाद तीनों पैदल ब्लाक चौराहे से सीएचसी की ओर जा रही थीं। खुशी मां की अंगुली पकड़े चल रही थी। तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बालिका सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गई।

मौके पर मौजूद राहगीर और दुकानदार घायल बालिका को बांगरमऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर पिता समेत अन्य परिजन भी सीएचसी पहुंच गए और बालिका को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने खुशी को मृत घोषित कर दिया। खुशी अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। वह मोहल्ले के एक निजी स्कूल में कक्षा एक की छात्रा थी। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।