उन्नाव : के अजगैन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। जिओ
उन्नाव : के अजगैन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। जिओ
उन्नाव : में सोमवार रात नगर पालिका के सफाईकर्मियों ने सफाई काम का बहिष्कार किया। वे आवास विकास बाईपास
नगर पालिका सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई कार्य का किया गया, बहिष्कार, एक साथी के घायल होने की रही नाराजगी!
देवेंद्र सिंह
ब्यूरो चीफ लखनऊ मण्डल!
उन्नाव : में सोमवार रात नगर पालिका के सफाईकर्मियों ने सफाई काम का बहिष्कार किया। वे आवास विकास बाईपास पर पहुंचे और हाईवे से शहर की ओर आ रहे भारी वाहनों को रोककर तय रूट बताया। रविवार रात कचहरी ओवरब्रिज पर एक साथी के घायल होने के बाद कर्मचारियों ने यह कदम उठाया। रविवार रात कचहरी ओवरब्रिज पर सफाई कर रहे नगर पालिका कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। टक्कर के बाद कर्मचारी पुल से करीब 30 फीट नीचे गिर गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।
कर्मचारियोंका कहना है कि शहर में भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण नहीं है, जिससे आए दिन हादसे होते हैं। उनके मुताबिक, इन हादसों में राहगीर और सड़क पर काम करने वाले कर्मचारी घायल होते हैं।
सोमवार रात कर्मचारियों ने आवास विकास बाईपास पर हाईवे से आने वाले बड़े वाहनों को रोका। उन्होंने चालकों से शहर के अंदर जाने के बजाय तय रूट से जाने को कहा। कर्मचारियों ने प्रतिबंधित रास्तों से शहर में आने वाले वाहनों पर भी नाराजगी जताई। उनका मानना है कि भारी वाहनों के लिए तय रूट का पालन कराने से शहर में हादसे कम हो सकते हैं।
इस दौरान सामने आए एक वीडियो में वाहन चालक श्यामवीर सिंह ने कहा कि वह लोकेशन देखकर पुल के नीचे से शहर की ओर आ गया था। उनके मुताबिक, बैरिकेडिंग के पास लाल कपड़े पहने चार-पांच लोग बैठे थे।
चालक ने आरोप लगाया कि उन लोगों ने आगे जाने के लिए 200 रुपये मांगे। रुपये देने पर उसे लाल रंग की रसीद दी गई।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
उन्नाव : के अजगैन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। जिओ
उन्नाव : जिले के बांगरमऊ में हरदोई-उन्नाव मार्ग पर ब्लाक चौराहे के निकट तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची
लखनऊ : में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डीएवी कॉलेज मैदान पहुंचे। यहां गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर आयोजित समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने माथे
Leave a Comment: