खामपार में बड़ा हादसा! टावर के अंदर घुसी स्कॉर्पियो, गाड़ी से भारी मात्रा में बंटी-बबली शराब बरामद होने की चर्चा।
अब तक न्याय अभिषेक कुमार सलेमपुर देवरिया- देवरिया। जिले के खामपार थाना क्षेत्र के भठवा तिवारी गांव में एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर टावर के अंदर जा घुसी। बताया जा रहा है कि गाड़ी में बंटी-बबली शराब लदी हुई थी। घटना के बाद गाड़ी से शराब बरामद होने की बात सामने आ रही है, जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
हादसे के बाद इलाके में हलचल मच गई। फिलहाल घटना में किसी के हताहत या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: