अमेठी में कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने बदली राजाराम की जिंदगी


अनुराग सागर अब तक न्याय


अमेठी ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित एवं पक्का आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अनेक परिवारों के जीवन में खुशियों की नई रोशनी लेकर आई है इस योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को न केवल पक्के मकान का सपना पूरा करने का अवसर मिल रहा है बल्कि उनके जीवन में सुरक्षा सम्मान और आत्मविश्वास का भाव भी मजबूत हो रहा है जनपद अमेठी में भी योजना का लाभ पाकर अनेक परिवार अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस कर रहे हैं ऐसी ही बदलाव की कहानी जनपद अमेठी के विकासखंड शाहगढ़ क्षेत्र के ग्राम व पोस्ट सेवई हेमगढ़ निवासी राजाराम की है राजाराम बताते हैं कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। कच्चे घर में रहना उनके लिए हमेशा चिंता का विषय बना रहता था घर की स्थिति ऐसी थी कि मौसम बदलने के साथ परिवार को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था बरसात के दिनों में घर की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती थी वहीं परिवार के लिए एक सुरक्षित और मजबूत आवास की आवश्यकता हमेशा महसूस होती थी आर्थिक स्थिति सीमित होने के कारण अपने दम पर पक्का मकान बनवाना उनके लिए आसान नहीं था पक्के घर का सपना देखते हुए भी संसाधनों की कमी के चलते वह इस सपने को पूरा नहीं कर पा रहे थे इसी बीच उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के बारे में जानकारी मिली योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है जिससे ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद परिवार अपने लिए पक्का घर बना सकें। राजाराम  को जब इस योजना का लाभ मिला तो उनके जीवन में आशा की नई किरण जाग उठी सरकारी सहायता से उन्होंने अपने पक्के मकान का निर्माण कराया और वर्षों से देखा जा रहा उनका सपना साकार हो गया आज राजाराम का परिवार पक्के मकान में रहकर पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक जीवन व्यतीत कर रहा है उनके लिए यह मकान केवल ईंट और सीमेंट से बनी संरचना नहीं बल्कि परिवार की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य का प्रतीक है पक्का घर मिलने से उनके जीवन में संतोष और खुशी का भाव आया है। अब उन्हें अपने घर की मजबूती और सुरक्षा को लेकर पहले जैसी चिंता नहीं रहती राजाराम लहरी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए कहते हैं कि सरकार की इस पहल ने उनके जैसे परिवारों को अपना घर बनाने का अवसर दिया है उन्होंने इस योजना के माध्यम से आवास का सपना पूरा होने पर मा प्रधानमंत्री जी व मा मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया साथ ही जनपद के जिलाधिकारी शशांक चौधरी एवं योजना से जुड़े समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचने से ग्रामीण परिवारों के जीवन में वास्तविक बदलाव आ रहा है प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के माध्यम से राजाराम की कहानी इस बात का उदाहरण है कि जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों को बेहतर जीवन की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं कच्चे घर से पक्के मकान तक का उनका सफर केवल आवास निर्माण की कहानी नहीं बल्कि उम्मीद खुशियों और आत्मसम्मान के साथ जीवन में आए बदलाव की प्रेरणादायी कहानी है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।