जनसंवाद में ग्रामीणों से रूबरू हुए राजेश अग्रहरि, सुनी क्षेत्र की समस्याएं
रवि प्रकाश द्विवेदी
भेटुआ/अमेठी। ‘अमेठी की बात राजेश के साथ’ कार्यक्रम के तहत भेटुआ विकासखंड के पिंडोरिया गांव में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) की ओर से जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के दर्जनों जनप्रतिनिधियों के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान राजेश अग्रहरि ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनका हालचाल जाना और क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुना और क्षेत्र के विकास को लेकर उनके सुझाव भी प्राप्त किए।
इस दौरान राजेश अग्रहरि ने कहा कि क्षेत्र की जनता उनका परिवार है। वह हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे। जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनसंवाद के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर लोगों से जुड़ना और उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य कराना ही इस पहल का उद्देश्य है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: