अब तक न्याय रूद्रपुर तहसील प्रभारी शेख़ अंसार अहमद 
रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर-कराहकोल मार्ग पर भगड़ा पुल के पास शुक्रवार सुबह सड़क किनारे खाई में एक ट्रक पलटी हुई हालत में मिला। हादसा रात के समय होने की आशंका जताई जा रही है। सुबह मार्ग से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों की नजर पलटे हुए ट्रक पर पड़ी, जिसके बाद इलाके में इसकी चर्चा शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक सड़क से नीचे किनारे पलटा हुआ था। मौके पर ट्रक का मालिक, चालक अथवा खलासी कोई भी मौजूद नहीं था। ऐसे में दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। ट्रक में कोई व्यक्ति था या हादसे के बाद चालक और खलासी मौके से चले गए, इस बारे में भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। ट्रक कहां से आ रहा था और किस स्थान के लिए जा रहा था, इसकी भी जानकारी नहीं मिल सकी है। सुबह तक ट्रक लावारिस हालत में सड़क किनारे पड़ा रहा। हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ट्रक के पलटने के कारणों और दुर्घटना के समय की वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल सका है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।