जौनपुर।* लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ पर रविवार को पूरा जनपद भक्तिमय वातावरण में
जौनपुर।* लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ पर रविवार को पूरा जनपद भक्तिमय वातावरण में
जौनपुर के मडियाहू नगर के चंडिका मंदिर धाम पर रविवार को सायं काल सूर्य उपासना के लोकपर्व छठ महापर्व के दूसरे दिन कार्तिक शुक्ल पंचमी को छठ व्रतियों ने परंपरागत
*अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को दिया गया प्रथम अर्ध्य ,छठ घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़*
जौनपुर
जौनपुर के मडियाहू नगर के चंडिका मंदिर धाम पर रविवार को सायं काल सूर्य उपासना के लोकपर्व छठ महापर्व के दूसरे दिन कार्तिक शुक्ल पंचमी को छठ व्रतियों ने परंपरागत विधि विधान से व पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ खरना की पूजा अर्चना की गई तथा भगवान सूर्य देव एवं छठी मैया से मनोवांछित फल की प्राप्ति और परिवार के सुख समृद्धि की कामना की गई। बताते चले कि खरना के प्रसाद में गुड़ की खीर, रोटी एवं अन्य पारंपरिक पकवानों की विशेष महत्व है छठ व्रतियों ने खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है,इस दौरान श्रद्धालु भगवान सूर्य देव और छठी मैया की पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि आरोग्य शांति और खुशहाली की कामना की गई। रविवार 15 नवंबर को सायं काल अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को प्रथम अर्ध्य अर्पित किया गया तथा 16 नवंबर प्रातः काल उदियमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन होगा।बताया जाता है कि छठ पूजा में बांस की टोकरी, सूप ,मौसमी फल का उपयोग किया जाता है केला ,नारियल, नींबू ,गन्ना ,सिंघाड़ा मूली ,डाभ, संतरा ,सेब ,अमरूद, सुथरी, कच्ची हल्दी ,अदरक ,ठेकुआ ,तथा अन्य पारंपरिक प्रसाद सूर्यदेव का अर्ध्य दिए जाते हैं यह पर्व प्रकृति के प्रति सम्मान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का भी संदेश देता है। छठ पूजा के दौरान छठ व्रतियों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने अपने घरों तथा आसपास के स्थान की सफाई की, स्नान आदि कर पूर्ण रूप से शुद्ध होकर व्रतियों ने लकड़ी के चूल्हे पर रोटी ,चावल का पीठा दूध, शक्कर, और चावल की खीर का प्रसाद बनाया सायं काल मिट्टी के बर्तन में तैयार किए गए प्रसाद का विधि विधान से पूजन किया।उक्त अवसर पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़, सहित नगर पंचायत के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर मडियाहू पुलिस मय फोर्स, व महिला कांस्टेबल चप्पे-चप्पे पर मौजूद रहीं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
जौनपुर।* लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ पर रविवार को पूरा जनपद भक्तिमय वातावरण में
जौनपुर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में
जौनपुर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात सुनील चन्द्र तिवारी एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात मनोज कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में
Leave a Comment: