*यातायात पुलिस द्वारा अभियान के दौरान 1765 वाहनो का चालान व 2 वाहन सीज किया गया*
जौनपुर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में यातायात माह नवम्बर-2026 के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक यातायात मनोज कुमार पाण्डेय एवं यातायात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा छठ पर्व के दृष्टिगत जनपद के वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से उद्घोषणा कर तथा हैंडबिल/पम्पलेट वितरित कर आमजन को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाने, तेज गति से वाहन न चलाने, वाहनों के शीशों पर काली फिल्म न लगाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा हूटर, सायरन एवं प्रेशर हॉर्न का अनावश्यक प्रयोग न करने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। साथ ही काली फिल्म लगे वाहनों से काली फिल्म उतरवाई गई।इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना बीमा, बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र एवं बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्रवाई में 1765 वाहनों का चालान( काली फिल्म-04) व 02 वाहन सीज किया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: