*लोक आस्था के रंग में रगा मडियाहूं नगर, उगते सूर्य का अर्ध्य देकर व्रतियों ने किया छठ महापर्व का समापन*
जौनपुर
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं नगर के चंडिका मंदिर धाम पर सोमवार को उगते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर ब्रत का पारण किया।
बताते चलें कि लोक आस्था श्रद्धा और उपासना का चार दिवसीय महापर्व पर छठ पूजा जौनपुर जनपद के मडियाहू नगर में बड़े ही हर्षोल्लास और पारिवारिक रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ । महापर्व के अंतिम दिन सोमवार को सुबह व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की खुशहाली संतान की दीर्घायु सुख समृद्धि की कामना की, इसके साथ ही 36 घंटे तक चलने वाले निर्जला व्रत का पारण किया।
चंडिका मंदिर धाम के घाट पर श्रद्धालुओं के भारी भीड़ रही छठी व्रतियों ने घाट पर पहुंचकर पूजा अर्चना की ,घाटों पर महिलाओं और पुरुषों एवं बच्चों की भारी भीड़ रही, पूरा वातावरण भक्ति में हो उठा।
विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा घाट पर चाय की व्यवस्था की गई थी,
नितेश सेठ द्वारा अन्नपूर्णा प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।
नगर पंचायत द्वारा प्रसाद फल का वितरण किया गया।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार छठ पर्व में भगवान सूर्य और माता षष्ठी की आराधना का विशेष महत्व है बताया जाता है सूर्य उपासना से जीवन में सुख समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति होती है, जबकि छठी मैया संतान की रक्षा और दीर्घायु का आशीर्वाद देती है इस महापर्व में संतान की मंगल कामना के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु कठिन निर्जला व्रत रखते हैं पर्व के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्था की गई थी भक्ति परंपरा और सामाजिक सहभागिता के बीच छठ महापर्व का समापन श्रद्धा उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।
उक्त अवसर पर विधायक डॉ आर. के.पटेल, चन्द्र प्रकाश सिंह पप्पू, विनोद जायसवाल,नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़, नितेश सेठ,
सुरेश मोदनवाल, चन्दन केशरी,
सभासद अरविन्द चौरसिया, सभासद बबलू सोनकर,
नगर पंचायत के कर्मचारी गण ,
राजेश सेठ, सुरेश सोनी, डॉ मनोज सिंह पटेल,सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
क्षेत्राधिकारी आई पी एस गोल्डी गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, क्राईम इन्स्पेक्टर इरफान अली , कांस्टेबल अभिषेक पाठक, कांस्टेबल शिवम् गुप्ता सहित मड़ियाहूं पुलिस बल व महिला कांस्टेबल मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: