जौनपुर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात सुनील चन्द्र तिवारी एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात मनोज कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में


*यातायात पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान में कुल 2260 वाहनो का चालान व 9 वाहनो को सीज किया गया* 

जौनपुर 

                                 पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर-2026 के अंतर्गत हरिहर पब्लिक स्कूल, वाजिदपुर तिराहा, जौनपुर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात  सुनील चन्द्र तिवारी एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात  मनोज कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में लगभग 325 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।इस अवसर पर क्विज, संभाषण, रंगोली, चित्रकला, पोस्टर कला एवं नुक्कड़ नाटक जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से बच्चों को यातायात नियमों के पालन के महत्व एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।इसके अतिरिक्त लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट कर आमजन को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा वाहनों के शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग न करने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही काली फिल्म लगे वाहनों से मौके पर ही काली फिल्म उतरवाई गई।इसी क्रम में जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत कुल 2,260 वाहनों का चालान करते हुए 09 वाहनों को सीज किया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।