एचआईवी जांच में सभी मिले निगेटिव, सिफलिस का एक मामला रिएक्टिव; टीबी के लक्षण वाले 10 मरीजों को बलगम जांच की सलाह

रुद्रपुर (देवरिया)। क्षेत्र के राजी बेलवा गांव में सीएचसी रुद्रपुर के अधीक्षक डॉ. बृजवासी सिंह के निर्देश पर एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रशासक भुवर यादव ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है, ताकि लोगों को समय पर जांच और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श मिल सके। शिविर का नेतृत्व आईसीटीसी रुद्रपुर की परामर्शदाता अनिता पांडेय और लैब टेक्नीशियन सुरेंद्र शुक्ला ने किया। शिविर में कुल 104 लोगों की जांच की गई। एचआईवी जांच में किसी भी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं मिली, जबकि सिफलिस जांच में एक मामला रिएक्टिव पाया गया। हेपेटाइटिस-बी की जांच में सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही। इसके अलावा शिविर में 104 लोगों की मधुमेह (शुगर) की जांच भी की गई। टीबी के लक्षण वाले 10 मरीजों की पहचान कर उन्हें बलगम की जांच कराने की सलाह दी गई, ताकि समय रहते बीमारी की पुष्टि और आवश्यक उपचार किया जा सके।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।