महिला सशक्तिकरण को लेकर महिला आयोग की सदस्य से मिलीं कंचन गुप्ता

रवि प्रकाश द्विवेदी 
अमेठी। उद्योग व्यापार मंडल की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष एवं समाजसेविका कंचन गुप्ता ने गुरुवार शाम उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य से मुलाकात की। इस दौरान महिलाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान बहुरानी शांभवी सिंह भी मौजूद रहीं।

इस दौरान महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर डॉ. प्रियंका मौर्य ने समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कंचन गुप्ता की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी हरसंभव मार्गदर्शन और सहयोग देने का भरोसा दिलाया। वहीं, कंचन गुप्ता ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।