मिशन 2027 के लिए जुटा भाजपा पिछड़ा मोर्चा, जिले की सातों सीटों पर जीत का लक्ष्य
जिला कमेटी की बैठक में संगठन मजबूती और चुनावी तैयारियों पर जोर
अब तक न्याय रूद्रपुर तहसील प्रभारी शेख़ अंसार अहमद
रुद्रपुर (देवरिया)। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा जिला कमेटी की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय औराचौरी में हुई। बैठक की अध्यक्षता पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणविजय सिंह सैंथवार ने की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर चर्चा करते हुए जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अभी से संगठन को मजबूत करने तथा चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष रणविजय सिंह सैंथवार ने अपने संबोधन में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब समाजवादी पार्टी के पीडीए के झांसे में आने वाली नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पीडीए का वास्तविक कार्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कर रहे हैं। आगामी चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। बैठक में पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री पवन जायसवाल, बजरंगी, रवीन्द्र सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष सुनील मद्धेशिया, अनिरुद्ध चौधरी, डॉ. सुनील कुशवाहा, उमेश मल्ल, अवधेश मद्धेशिया, बृजेश यादव, राजकुमार गुप्ता, विजेन्द्र कुशवाहा, राजेन्द्र प्रजापति, संजय गुप्ता, सोशल मीडिया संयोजक तारकेश्वर गुप्ता, मीडिया संयोजक नीरज विश्वकर्मा, संजय यादव, देवीशरण जायसवाल, त्रिभुवन प्रजापति, बबलू शर्मा, संतोष वर्मा, संदीप वर्मा, प्रदीप कुमार सिंह, विपिन यादव, चंद्रप्रकाश सिंह सहित पिछड़ा मोर्चा के अन्य जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: