बरहन में श्री राम सेवा समिति का 31वां सर्व सामूहिक विवाह समारोह संपन्न, 8 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
संजय कुशवाहा
आगरा के कस्बा बरहन स्थित नगला मध्य रोड, अशोक नगर के श्री भगवती गार्डन में शुक्रवार को श्री राम सेवा समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 31 वां सर्व सामूहिक विवाह समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस पुनीत अवसर पर 8 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार और रीति-रिवाजों के साथ एक-दूजे के हो गए।समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यापक श्री कैलाश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन समिति की ओर से नवदंपतियों को गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट कर विदा किया गया।समारोह को सफल बनाने में सर्व व्यवस्था प्रमुख (जयपुर), देवेंद्र कुशवाहा, मीडिया प्रभारी संजय कुशवाहा सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में समिति पदाधिकारियों ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: