खाटू श्याम के जयकारों से गूंजा बांदा, प्रवीण सिंह ने पुष्पवर्षा कर किया भक्तों का स्वागत
आमोद कुमार
बांदा। बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को बांदा भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। भव्य निशान यात्रा में उमड़े श्रद्धालुओं के जयकारों से शहर का माहौल भक्तिमय हो उठा। इस दौरान युवा भाजपा नेता प्रवीण सिंह ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्याम भक्तों का स्वागत किया और कालू कुआं में श्रद्धालुओं को फल वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया।
निशान यात्रा में भक्ति, उल्लास और श्रद्धा का संगम देखने को मिला। बाबा श्याम के जयकारों और भजनों के बीच आगे बढ़ती यात्रा पर पुष्पवर्षा ने श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। प्रवीण सिंह ने बाबा के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में सहभागिता और श्रद्धालुओं की सेवा केवल परंपरा नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और आत्मिक संतोष का माध्यम है। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूती देते हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: