50 हजार का इनामी बदमाश लखनऊ से गिरफ्तार

कैसरगंज। एसटीएफ प्रयागराज और थाना कैसरगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त बाबा उर्फ प्रताप गोसाईं को 18 नवंबर को लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित कम्बाइंड हॉस्पिटल परिसर से गिरफ्तार किया। आरोपी बहराइच के कैसरगंज में सर्राफा कारोबारी से लूट के मामले में वांछित था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में छिपकर रह रहा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और बाराबंकी समेत चार जनपदों में हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट व आर्म्स एक्ट सहित कुल 40 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसका चिकित्सीय परीक्षण कराकर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।