यूपी के गाजियाबाद में एक पति ने सुसाइड कर ली है। उसने सुसाइड करने से पहले अपनी पत्नी को वीडियो कॉल की और उसे अलविदा कहा। इस घटना से घर में हड़कंप मचा हुआ है।


गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल करके अलविदा कहा और फिर नहर में कूदकर जान दे दी। इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया है। पति का शव नहर से बरामद नहीं किया जा सका है। पुलिस का कहना है कि अंधेरा होने की वजह से शव नहीं बरामद हो सका, हम कल फिर कोशिश करेंगे।

गाजियाबाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद गंग नहर में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुरादनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मुकेश सोलंकी ने कहा, ‘‘शुक्रवार रात गंग नहर में कूदकर जान देने वाले मृतक की पहचान नोएडा निवासी संजय गुलाटी (47) के रूप में हुई है।’’ 

थाना प्रभारी ने कहा, ‘‘यह कदम उठाने से पहले संजय ने अपने फोन से वीडियो कॉल पर अपनी पत्नी से बात की और उसे अलविदा कहा। उसने अपनी पत्नी से यह भी कहा कि वह अपनी जिंदगी से छुटकारा पाने के लिए आत्महत्या कर रहा है।’’ 

मुरादनगर थाने पहुंची संजय की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसने पहले भी ऐसी कॉल की थी लेकिन उसने कभी पहले ऐसा कदम नहीं उठाया। पुलिस ने नहर के पुल के पास खड़ी उसकी कार बरामद कर परिजनों को सौंप दी है। पुलिस ने शव का पता लगाने के लिए स्थानीय गोताखोरों को लगाया है। सोलंकी ने कहा, ‘‘पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण आज शाम बचाव अभियान बंद कर दिया गया है। हम कल फिर से अपने प्रयास शुरू करेंगे।’

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।