*यातायात माह नवम्बर-2026 के अंतर्गत जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाकर 767 वाहनों का चालान, 06 वाहन सीज तथा ₹12,31,500 का जुर्माना आरोपित*
जौनपुर
श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में यातायात माह नवम्बर-2026 के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक यातायात मनोज कुमार पाण्डेय एवं यातायात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा जनपद में व्यापक जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट कर तथा हैंडबिल/पम्पलेट वितरित कर वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, मोटरसाइकिल पर तीन सवारी न बैठाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहनों के शीशों पर काली फिल्म न लगाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की अपील की गई।
इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर चालान एवं सीज करने की कार्यवाही की गई। काली फिल्म लगे वाहनों से मौके पर ही काली फिल्म उतरवाई गई।
*प्रवर्तन की कार्यवाही का विवरणः*
- कुल चालानः 767 वाहन
- काली फिल्म के विरुद्ध चालानः 48
- सीज वाहनः 06
- आरोपित जुर्मानाः ₹12,31,500/-
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment: