मृणाल ठाकुर और बादशाह का हाथ में हाथ डाले वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों को शिल्पा की पार्टी में एक-साथ स्पॉट किया गया था। तभी से बादशाह और मृणाल ठाकुर के अफेयर की अफवाह ने आग पकड़ ली है। अब बादशाह ने मृणाल के साथ अफेयर की अफवाहों पर रिएक्ट किया है।


मृणाल ठाकुर और रैपर बादशाह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी का है। जब से ये वीडियो सामने आया है तब से इंटरनेट पर हलचल मची हुई है। शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी से जो ये वीडियो वायरल हो रहा है उसमें मृणाल और बादशाह को हाथ में हाथ डालकर पार्टी से बाहर निकलते हुए दिखाया गया था, जिसके बाद से उनकी डेटिंग की अटकलें तेज हो गई हैं। मृणाल ने 2021 में, बादशाह और निखिता गांधी के एक म्यूजिक वीडियो में देखा गया था। अब बादशाह ने मृणाल ठाकुर के साथ डेटिंग की अफवाहों पर किया रिएक्ट किया है।  

 मृणाल ठाकुर ने बादशाह के साथ की फोटो शेयर

दिलचस्प बात यह है कि मृणाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पार्टी की फोटो बादशाह और शिल्पा शेट्टी के साथ शेयर की और उन्हें लिखा, 'दो पसंदीदा।' रैपर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मृणाल ठाकुर की स्टोरी को दोबारा पोस्ट किया। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वायरल वीडियो में दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर एक ही कार में पार्टी से जाते देखा गया। 

यहां देखें-

badshah, mrunal thakur

  •  बादशाह ने डेटिंग अफवाहों पर किया रिएक्ट

डेटिंग की तमाम अफवाहों के बीच रैपर बादशाह ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'तो समझने की कोशिश कर, सिक्का उछाला गया है।' बादशाह की मृणाल ठाकुर के डेटिंग अफवाहों पर रिएक्ट कर एक बार फिर रैपर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। कुछ लोगों को इस क्रिप्टिक नोट का मतलब तो समझ ही नहीं आ रहा है कि बादशाह क्या कहना चाहते हैं। बता दें कि बादशाह की पहली शादी जैस्मिन मसीह से हुई थी और उन्होंने 2020 में तलाक ले लिया।

मृणाल ठाकुर के बारे में 

मृणाल को 'सीता रामम' के लिए मृणाल को बेस्ट महिला एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। मृणाल ठाकुर के वर्कफंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में फिल्म 'पिप्पा' में देखा गया था। इसमें उनके साथ ईशान खट्टर लीड रोल में नजर आए। इसके अलावा अभिनेत्री 'पूजा मेरी जान' में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाएंगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।