पत्नी की बेवफाई से आहत होकर मजदूर ने घर में ही फंदे पर लटक कर जान दे दी। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। ये मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी का अलावा दो बेटे हैं।
दोनों बेटे रोजमर्रा की मजदूरी करते थे। 35 वर्षीय बड़े बेटे की शादी दस साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। करीब छह महीने पहले विवाहिता का प्रेम प्रसंग अपने देवर के साथ हो गया। इस बात को लेकर घर में विवाद रहने लगा। विवाहिता ने पति को छोड़कर देवर के साथ रहने की ठान ली।
इसके बाद मजदूर मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। बृहस्पतिवार की सुबह परिवार के सभी सदस्य घर पर मौजूद थे। पत्नी की बेवफाई से आहत होकर मजदूर ने घर में ही रस्सी के सहारे फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली।
घटना के बाद परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: