PSEB Punjab Board 12th Result 2023 पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 20 अप्रैल तक आयोजित की गई थी जिसमें लगभग 3 लाख छात्र शामिल हुए थे। वहीं अब नतीजों का एलान आधिकारिक वेबसाइट पर किया जा रहा है।
PSEB Punjab Board 12th Result 2023: पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) आज, 24 मई को 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। PSEB 12वीं के परिणाम 2023 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.47 प्रतिशत रहा है। लड़कियों, लड़कों और ट्रांसजेंडरों का उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 95.14 प्रतिशत, 90.25 प्रतिशत और 100 प्रतिशत रहा है।परीक्षार्थी नतीजे जारी होने के बाद अपने नतीजे पोर्टल Pseb.ac.in पर चेक कर पाएंगे। वहीं, स्टूडेंट्स चाहें तो नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी नतीजों की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा, स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए नीचे भी आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके परिणाम देखा जा सकता है।
PSEB Punjab Board 12th Result 2023: साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 98.68 फीसदी रहा है।
PSEB Punjab Board 12th Result 2023: ऐसा रहा स्कूलों का रिजल्ट
सरकारी स्कूल का परिणाम 91.86 प्रतिशत रहा है। वहीं, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल: 91.03 प्रतिशत गया है, जबकि गैर सरकारी स्कूल का रिजल्ट 94.77 फीसदी रहा है।
जालंधर से 6 लड़कियों ने मेरिट में बनाई जगह
एसपी प्राइम सीनियर सेकेंडरी स्कूल एकता ने 500 से 492 अंक और 98.40 प्रतिशत के साथ राज्य से आठवां और जिले से पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेहरू गार्डन की खुशी ने 492 अंक और 98 प्रतिशत के साथ राज्य से दसवां, जिले से दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
PSEB 12th Result 2023: पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट की जांच करने के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट Pseb.ac.in पर जाना होगा। अब, परिणाम टैब खोलें। इसके बाद कक्षा 12 के परिणाम लिंक को खोजें और खोलें। अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और लॉगिन करें। पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।
बता दें कि पंजाब बोर्ड ने पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर एक सूचना जारी कर कहा था कि नतीजे 31 मई, 2023 से पहले कभी भी घोषित हो सकते हैं। इसी क्रम में बोर्ड ने आज नतीजों का एलान कर दिया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
Parineeti Chopra- Raghav Chadha Engagement Venue Photos परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में दोनों ने दिल्ली में सगाई की थी जिसके वेन्यू की तस्वीरें अब सामने आई है।
विक्रांत और आकांक्षा के अलावा फिल्म में कुणाल सिंह रानी चटर्जी संजय पांडेय माया यादव विनीत विशाल देव सिंह आयाज खान जशवीन्द्र गार्ड्नर कृष्णा यादव रवि तिवारी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है।
नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बजाय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करने पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस समेत 19 विपक्षी दलों ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला किया है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 28 मई को संसद के नए भवन का उद्घाटन करेंगे।
रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन के संस्थापक एवं पर्यावरणविद् पीपल मैन डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी एवं माननीय प्रधानमंत्री श्र
कानपुर देहात। जनपद के थाना मूसानगर क्षेत्र के ग्राम सरौटा में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव
Leave a Comment: