Parineeti Chopra- Raghav Chadha Engagement Venue Photos परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में दोनों ने दिल्ली में सगाई की थी जिसके वेन्यू की तस्वीरें अब सामने आई है।


Parineeti Chopra- Raghav Chadha Engagement Venue Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चढ्ढा सगाई के बाद से चर्चा में बने हुए हैं। दिल्ली के कपूरथला में दोनों ने एक ग्रैंड इवेंट में परिवार और दोस्तों के बीच एक-दूसरे को सगाई की अंगूठी पहनाई।

वायरल हुई तस्वीरें

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के इंगेजमेंट की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जिनमें कपल चोपड़ा और चड्ढा परिवार के साथ मस्ती करते हुए नजर आया था।

कैसा था वेन्यू ?

वहीं, अब इस हाई प्रोफाइल पार्टी के वेन्यू की तस्वीरें सामने आई है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सगाई के लिए व्हाइट थीम रखा था। गेस्ट के कपड़ों से लेकर लोकेशन को खूबसूरत सफेद फूलों और कैंडिल्स के साथ सजाया गया। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के इंगेजमेंट वेन्यू को जिस वेडिंग डिजाइन कंपनी ने तैयार किया था उन्होंने सोशल मीडिया पर कपूरथला वेन्यू की तस्वीरें शेयर की हैं।

Raghav Chadha Parineeti Chopra Engagement Pictures Out | Parineeti Chopra  और Raghav Chadha ने की सगाई, पहली तस्वीरों में एक दूसरे की बाहों में नज़र  आया कपल, देखें

दिल्ली में कहां हुई सगाई?

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कपूरथला हाउस में हुई। जहां कपल के अलावा एक्ट्रेस की बहन प्रियंका चोपड़ा ने भी सुर्खियां बटोरी थी। उनके अलावा आम आदमी पार्टी के लीडर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे।

सगाई पर क्या कहा परिणीति की मां ने?

परिणीति चोपड़ा की सगाई के बाद उनकी मां रीना चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने सगाई से परिणीति और राघव की खूबसूरत तस्वीरो पोस्ट करते हुए दोनों के लिए एक नोट लिखा।

 

किसका अदा किया शुक्रिया?

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।