विक्रांत और आकांक्षा के अलावा फिल्म में कुणाल सिंह रानी चटर्जी संजय पांडेय माया यादव विनीत विशाल देव सिंह आयाज खान जशवीन्द्र गार्ड्नर कृष्णा यादव रवि तिवारी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है।
भोजपुरी सिनेमा की हिट एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी और अभिनेता विनीत विशाल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म "चिंगारी" शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म से लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही हैं। इसी बीच "चिंगारी" के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन फोटोज को देखकर हर हैरान नजर आ रहा है। तस्वीर में आकांक्षा और विनीत सेट पर आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं।
आकांक्षा और विनीत के बीच सेट पर हुई हाथापाई!
फिल्म "चिंगारी" के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें आकांक्षा अवस्थी और अभिनेता विनीत विशाल आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि वह एक-दूसरे के साथ हाथापाई करने लगे। इस दौरान आकांक्षा अवस्थी जमीन पर जा गिरीं, फिर क्या था आकांक्षा अवस्थी ने भी घायल शेरनी की तरह पलटवार किया और विनीत के गिरेबान पर बंदूक तान दी।
जानें वायरल तस्वीरों के पीछे का सच?
दरअसल, आकांक्षा अवस्थी और विनीत विशाल फिल्म "चिंगारी" की शूटिंग में इन दिनों उत्तर प्रदेश में कर रहे हैं। वहीं, वायरल हो रही तस्वीरें इसी फिल्म के एक्शन सीक्वेंस की हैं। ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें कि इस फिल्म में आकांक्षा एक कॉप की भूमिका में नजर आने वाली हैं। वहीं, विनीत फिल्म में निगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं। ऐसे में दोनों के ऊपर एक एक्शन सीक्वेंस को फिल्माया गया, जिसकी तस्वीरें चर्चा में हैं।
फिल्म में ये स्टार्स भी लीड रोल में आएंगे नजर
अक्स पाठशाला एंटरटेनमेंट एलएलपी प्रस्तुत मल्टीस्टारर भोजपुरी फिल्म चिंगारी के निर्माता विवेक कुमार हैं और फिल्म के निर्देशक कन्हैया विश्वकर्मा हैं। विक्रांत और आकांक्षा के अलावा फिल्म में कुणाल सिंह, रानी चटर्जी, संजय पांडेय, माया यादव, विनीत विशाल, देव सिंह, आयाज खान, जशवीन्द्र गार्ड्नर, कृष्णा यादव, रवि तिवारी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है। म्यूजिक मधुकर आनंद और रजनीश मिश्रा ने दिया है। आर्ट डायरेक्टर राम बाबू ठाकुर हैं। एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर रोहित शर्मा और एसोसिएट डायरेक्टर रवि तिवारी हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बजाय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करने पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस समेत 19 विपक्षी दलों ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला किया है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 28 मई को संसद के नए भवन का उद्घाटन करेंगे।
Congress Karnataka Guarantees कर्नाटक के नए सीएम सिद्दरमैया ने शपथ के कुछ घंटों बाद ही सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 5 गारंटियों को मंजूरी दे दी है। सरकार के फैसले का लाखों लोगों पर असर होगा। आइए जानें इन योजनाओं के बारे में...
RBSE 12th Arts & 10th Result 2023 Live: इन वेबसाइट्स पर जांच सकेंगे रिजल्ट। आराजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट, 10वीं रिजल्ट भी जल्द। बीएसईआर अजमेर आरबीएसई 12 वीं कला परिणाम अब किसी भी समय। सटीक डेट के लिए पोर्टल पर नजर रखनी चाहिए।
रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन के संस्थापक एवं पर्यावरणविद् पीपल मैन डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी एवं माननीय प्रधानमंत्री श्र
कानपुर देहात। जनपद के थाना मूसानगर क्षेत्र के ग्राम सरौटा में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव
Leave a Comment: